[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज गोलीकांड का बड़ा खुलासा: लूट नहीं, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में पिकअप चालक को मारी गई गोली; यूपी के 6 संदिग्ध हिरासत में

गोपालगंज गोलीकांड का बड़ा खुलासा: लूट नहीं, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में पिकअप चालक को मारी गई गोली; यूपी के 6 संदिग्ध हिरासत में

0
गोपालगंज गोलीकांड का बड़ा खुलासा: लूट नहीं, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में पिकअप चालक को मारी गई गोली; यूपी के 6 संदिग्ध हिरासत में
घटनास्थल की तस्वीर

Gopalganj Murder Case : गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के समीप पगरा मुख्य पथ पर पिकअप चालक शैनुल्लाह शेख को गोली मारने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. प्रारंभिक जांच में लूटपाट की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस अनुसंधान में मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला. घटना के बाद गठित विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के सहयोग से ताबड़तोड़ छापेमारी कर छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सभी संदिग्ध उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और उनसे गुप्त स्थान पर गहन पूछताछ की जा रही है.

Gopalganj Crime News: घायल चालक ने लूट से किया था इनकार

जानकारी के अनुसार, घायल पिकअप चालक शैनुल्लाह शेख, निवासी कंधे छापर, थाना रामपुर कारखाना, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश), ने घटना के बाद पुलिस को दिए अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा था कि उसके साथ किसी प्रकार की लूटपाट नहीं हुई. चालक के इस बयान के आधार पर विजयीपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.

तकनीकी जांच में खुला प्रेम प्रसंग का राज

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के निर्देश पर विजयीपुर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया. पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की. मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान मामले के तार एक त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग से जुड़े मिले. इसके बाद जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई.

यूपी एसओजी के साथ संयुक्त छापेमारी

मामले में उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आने के बाद गोपालगंज पुलिस ने यूपी एसओजी से संपर्क किया. दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. फिलहाल सभी से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है.

जल्द हो सकता है पूरे मामले का खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा घटना को अंजाम देने की पूरी योजना कैसे बनाई गई थी.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हिरासत में लिए गए संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है.

Also Read: गोपालगंज में NH-27 पर खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, महिला और बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel