Gopalganj news :आम जनता की सहूलियत के लिए ‘प्रभात खबर’ लेकर आया है मंदिर की समय-सारणी और जिले का ताजा मंडी भाव. रसोई के बजट की बात करें तो मई की तुलना में जून महीने में आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। सरसों तेल (₹160/लीटर) और अरहर दाल (₹108/किग्रा) समेत चना, आटा और मसूर दाल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चावल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है.
मंदिर दर्शन
थावे दुर्गा मंदिर में मंगला आरती का समय सुबह 5.30 बजे.
दोपहर में 12.30 से 2.30 बजे तक माता का गर्भगृह बंद होता है.
संध्या आरती 8 बजे शुरू होती है.
जिले में खाद्य सामग्री की कीमत
जून माह व मई माह की कीमत व तुलना
सरसों तेल : 160 रुपये, 168 रुपये प्रति लीटर
चावल : 1100-1550 प्रति क्विंटल, रेट रेंज, उतार-चढ़ाव जारी
अरहर दाल : 108 रुपये, 112 रुपये प्रति किलो,
मसूर दाल : 73 रुपये, 74 रुपये प्रति किलो,
चना : 64 रुपये, 68 रुपये प्रति किलो
आटा : 27 रुपये, 28 रुपये प्रति किलो
