[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में शराबी पति की हैवानियत, अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला

गोपालगंज में शराबी पति की हैवानियत, अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला

0
गोपालगंज में शराबी पति की हैवानियत, अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला

Gopalganj Husband Knife Attack: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटेया गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शराब के नशे में एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान पूजा देवी (20 वर्ष), पति रवि कुमार सिंह, निवासी खाश कटेया, के रूप में हुई है. फिलहाल उनका इलाज गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में चल रहा है.

मोबाइल पर बात करने के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार पूजा देवी अपने मायके वालों से मोबाइल पर बात कर रही थीं. इसी दौरान उनका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में चाकू निकालकर पत्नी पर हमला कर दिया. हमले में पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

घायल पूजा देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पति का एक ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली महिला से अवैध संबंध है. वह लगातार इसका विरोध करती थी. इसी बात को लेकर उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था. सोमवार को भी इसी विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद मोहम्मदपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवेदन मिलने के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: हाजीपुर में जून के आखिरी दिन मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

Previous article खगड़िया में पढ़ाई के लिए मां ने टोका, तो 12 साल की बेटी ने घर में लगा ली फांसी
Next article जिसे बचाने के लिए लौटी थी ससुराल, उसी पति ने रॉड से पीटकर ले ली जान
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel