[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतजार

गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतजार

0
गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतजार

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj Digital X-Ray Machine: गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इमरजेंसी और ओपीडी दोनों के मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज कराने पहुंचे मरीज भी लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं.

तकनीकी खराबी से ठप हुई एक्स-रे सेवा

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से डिजिटल एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके कारण जांच सेवा प्रभावित हो गई है. सबसे अधिक परेशानी गंभीर मरीजों को हो रही है, जिनके इलाज में जांच रिपोर्ट में देरी के कारण बाधा उत्पन्न हो रही है.

Image 1303
गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतजार 3

मरीजों और परिजनों में नाराजगी

एक्स-रे सेवा बाधित रहने से मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है. कई मरीजों ने बताया कि घंटों इंतजार के बावजूद जांच नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है.

पटना से पहुंची इंजीनियरों की टीम

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए पटना से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है. टीम लगातार मशीन की मरम्मत में जुटी हुई है और जल्द ही सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.

जल्द बहाल होगी सेवा: एक्स-रे इंचार्ज

एक्स-रे इंचार्ज आकाश गिरी ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आई है. इंजीनियरों की टीम मरम्मत कार्य में लगी हुई है. जल्द ही मशीन को दुरुस्त कर मरीजों को नियमित एक्स-रे सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

Previous article Google Maps, Alexa और Magic Twist… इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलते हैं भर-भर के फीचर्स
Next article सीवान में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, तस्वीरों में देखिए कार्यक्रम की खास झलकियां
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel