[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज ट्रांसजेंडर डांसर सोनू गोंड मर्डर केस में SIT बनी, गोपालगंज पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

ट्रांसजेंडर डांसर सोनू गोंड मर्डर केस में SIT बनी, गोपालगंज पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

0
ट्रांसजेंडर डांसर सोनू गोंड मर्डर केस में SIT बनी, गोपालगंज पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Gopalganj Dancer Murder Case : (सुरेश कुमार राय ) गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में शादी समारोह के दौरान डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर की गई हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. मामले की गंभीरता और लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है. इस संबंध में जिला पुलिस कार्यालय की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है.

SIT का गठन, ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

इस मामले में हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और कटेया थानाध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है. टीम को साफ निर्देश दिया गया है कि हर हाल में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. SIT मानवीय खुफिया तंत्र के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों जैसे कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. इस घटना को लेकर कटेया थाना में कांड संख्या 324/26, दिनांक 19 जून 2026 के तहत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.

वैज्ञानिक जांच पर जोर, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने वैज्ञानिक जांच को प्राथमिकता दी है, ताकि अदालत में ठोस साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके. सूचना मिलते ही हथुआ SDPO और कटेया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. इसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया. FSL की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण सैंपल और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं, जो इस केस की जांच में अहम भूमिका निभाएंगे.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस का दावा-जल्द होगी गिरफ्तारी

मृतक सोनू गोंड के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया गया है. इस मामले में हथुआ SDPO आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

फरमाइशी गीत को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, महेंद्र कुशवाहा के यहां शादी समारोह में नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान फरमाइशी गीत बजाने को लेकर गांव के तीन युवकों और थर्ड जेंडर नर्तकी के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने नर्तकी के साथ मारपीट शुरू कर दी.

Also Read: आरा में लूट का विरोध करना पड़ा भारी: दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर

मारपीट के दौरान पेट में मारी गोली

कार्यक्रम के संचालक रामायण यादव ने बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक ने नर्तकी के पेट में गोली मार दी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी. कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इलाके में तनाव, लोगों में आक्रोश

शादी समारोह जैसे खुशियों के माहौल में हुई इस हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.

Also Read : फरमायशी गाना नहीं गाने पर थर्ड जेंडर नर्तकी की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज के शादी समारोह में हुई वारदात

Previous article मांगें नहीं मानी गयी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे सफाईकर्मी, नगर निगम को चेतावनी
Next article 43 साल बाद मानिकपुर दुर्गा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरू
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel