[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज ट्रांसजेंडर डांसर सोनू गोंड मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, दो कारतूस समेत पिस्टल भी मिली

ट्रांसजेंडर डांसर सोनू गोंड मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, दो कारतूस समेत पिस्टल भी मिली

0
ट्रांसजेंडर डांसर सोनू गोंड मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, दो कारतूस समेत पिस्टल भी मिली

गोपालगंज कटेया से अरविंद कुमार चौबे की रिपोर्ट
Gopalganj Dancer Murder Case : गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में तीन दिन पूर्व बारात के दौरान आयोजित डांस कार्यक्रम में डांसर की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेश सिंह समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

Image 1076
ट्रांसजेंडर डांसर सोनू गोंड मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, दो कारतूस समेत पिस्टल भी मिली 4

एसडीपीओ ने दी गिरफ्तारी की जानकारी

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि डांसर हत्याकांड की जांच के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में मुख्य आरोपी शैलेश सिंह सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ जारी है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Image 1075
ट्रांसजेंडर डांसर सोनू गोंड मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, दो कारतूस समेत पिस्टल भी मिली 5

बारात के दौरान मारी गई थी गोली

गौरतलब है कि तीन दिन पहले पटोहवा गांव में एक बारात के दौरान आयोजित डांस कार्यक्रम में कुछ असामाजिक तत्वों ने डांसर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, पटना से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, सिलीगुड़ी तक विस्तार की तैयारी

Previous article बंगाल बजट: सरकारी कर्मचारियों के 20 प्रतिशत DA बढ़ोतरी, एक लाख नई भर्ती की घोषणा
Next article India’s Got Latent 2: आलिया भट्ट के बाद क्या कंगना रनौत बनेंगी समय रैना की गेस्ट? वायरल फोटो की सच्चाई आई सामने
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel