[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज gopalganj news. चाकूबाजी में चार युवक घायल, एक की स्थिति गंभीर

gopalganj news. चाकूबाजी में चार युवक घायल, एक की स्थिति गंभीर

0
gopalganj news. चाकूबाजी में चार युवक घायल, एक की स्थिति गंभीर
सांकेतिक तस्वीर

बैकुंठपुर. थाना क्षेत्र के श्री योगेंद्र ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतिथ के खेल मैदान में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आयी है. घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान महुंआ गांव निवासी 19 वर्षीय प्रदीप कुमार और 19 वर्षीय विनय कुमार, पिपरा गांव के 19 वर्षीय रूपेश कुमार तथा बनौरा गांव के 18 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. वहीं, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महुंआ गांव निवासी विनय कुमार की हालत चिंताजनक बनी रहने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते हीं बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल का विधिवत निरीक्षण किया. आसपास के मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल चाकूबाजी के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. दोषियों की पहचान कर जल्द न्यायोचित कार्रवाई की जायेगी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel