[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज मीरगंज में जमीन के विवाद में मारपीट, दो की हालत गंभीर

मीरगंज में जमीन के विवाद में मारपीट, दो की हालत गंभीर

0
मीरगंज में जमीन के विवाद में मारपीट, दो की हालत गंभीर

गोपालगंज. मीरगंज थाना क्षेत्र के खेमन टोला में गुरुवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में मीरगंज थाने के खेमन टोला के निवासी रामा शंकर यादव के पुत्र विनय यादव बताये गये हैं. बताया जा रहा है कि वर्षों से चल रहे जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गयी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी. मारपीट में विनय यादव सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सिर, हाथ और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी हैं. सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel