[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज 11 प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में हुए कैद

11 प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में हुए कैद

0
11 प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में हुए कैद

गोपालगंज. जिले के 20.10 लाख वोटरों ने 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अपने वोट की चोट से किया. वोटरों ने सांसद का ताज किसे पहनाया, किस पर भरोसा किया, यह तो चार जून को ही सामने आयेगा. चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार डॉ आलोक कुमार सुमन, वीआइपी से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान, भारतीय राष्ट्रीय दल से सुरेंद्र राम, निर्दलीय सत्येंद्र बैठा, गण सुरक्षा पार्टी से राम कुमार मांझी, बहुजन मुक्ति पार्टी से जितेंद्र राम, बहुजन समाज पार्टी से सुजीत कुमार राम, निर्दलीय भोला हरिजन, एआइएमआइएम से दीनानाथ मांझी, निर्दलीय नमी राम और निर्दलीय अनिल राम के भाग्य को फैसला किया. वहीं शनिवार को वोटरों में लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह दिखा. प्रत्याशी लोकसभा की चुनावी कुश्ती में अपनी-अपनी दांव चलने में व्यस्त रहे. 17-गोपालगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में दावेदारी कर रहे हैं. प्रत्याशी चुनावी घोषणा के साथ ही वोटरों को अपने पक्ष में गोलबंद करने में लगे हुए थे. वोटिंग के दिन भी प्रत्याशी अपनी दांव से बाज नहीं आ रहे हैं, कई प्रत्याशी वोटिंग करने के बाद क्षेत्र में दौरा कर अपनी स्थिति पर नजर बनाये हुए थे, वहीं कई प्रत्याशी महीनों से प्रचार-प्रसार के बाद वोटिंग दिवस को आराम की अवस्था में है. ऐसे में लोकसभा की इस चुनावी कुश्ती में कई प्रत्याशी फुर्ती में दिखे, तो कई प्रत्याशी सुस्ती में रहे. लोकतंत्र के महापर्व में महिला व युवा वोटरों में वोट देने के लिए होड़ मची रही. बूथों पर महिला व युवा वोटरों की लंबी कतार लगी थी. सभी वोटर अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में वोट कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel