[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज थावे के प्रखंड प्रमुख के रिक्त पद पर 30 को होगा चुनाव, कलेक्ट्रेट के कौशल विकास केंद्र में होगा चुनाव

थावे के प्रखंड प्रमुख के रिक्त पद पर 30 को होगा चुनाव, कलेक्ट्रेट के कौशल विकास केंद्र में होगा चुनाव

0
थावे के प्रखंड प्रमुख के रिक्त पद पर 30 को होगा चुनाव, कलेक्ट्रेट के कौशल विकास केंद्र में होगा चुनाव
सांकेतिक तस्वीर

गोपालगंज. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर थावे ब्लॉक प्रमुख के पद पर 30 मई को चुनाव कराया जायेगा. ब्लॉक प्रमुख रमावती देवी का हार्ट अटैक के कारण 12 अप्रैल को निधन हो गया था. उसके बाद उस पद पर चुनाव कराने का आदेश आया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी के आदेश पर प्रमुख, पंचायत समिति थावे के रिक्त पद पर 30 मई को चुनाव कराया जाना है. चुनाव एक बजे से समाहरणालय स्थित कौशल विकास केंद्र में संपन्न होगा. शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने में व्यवधान पैदा किये जाने की आशंका को देखते हुए एसडीओ अनिल कुमार द्वारा बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मतदान स्थल, समाहरणालय स्थित कौशल विकास केंद्र पर 30 मई के पूर्वाह्न 11.00 बजे से संध्या 06.00 बजे तक या निर्वाचन कार्य समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू किया. इस निषेधाज्ञा के तहत निर्धारित तिथि को मतदान स्थल से 100 मीटर की परिधि में मतदान से संबंधित पदाधिकारियों-कर्मियों तथा निर्वाचित पंचायत समिति के सदस्यों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा. साथ ही निर्धारित समय में सभा करना, प्रदर्शन करना-जुलूस निकालना, अस्त्र-शस्त्र एवं विस्फोटक पदार्थों को लेकर चलना, वाहन लेकर चलना वर्जित रहेगा. यह आदेश शादी, विवाह या शव यात्रा के मामले में कुछ हद तक शिथिल रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel