[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज: प्रतिभा सम्मान ऐसा हो कि पूरे राज्य को गर्व हो, गोपालगंज में बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

गोपालगंज: प्रतिभा सम्मान ऐसा हो कि पूरे राज्य को गर्व हो, गोपालगंज में बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

0
गोपालगंज: प्रतिभा सम्मान ऐसा हो कि पूरे राज्य को गर्व हो, गोपालगंज में बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट
Prabhat Khabar Pratibha Samman: गोपालगंज के आंबेडकर भवन में आयोजित प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान ऐसा होना चाहिए कि उसकी चर्चा केवल परिवार तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे राज्य तक पहुंचे. यह सम्मान छात्रों की सफलता का उत्सव है और हमारी सामूहिक उपलब्धि का प्रतीक भी है. शिक्षा मंत्री ने समारोह में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने प्रभात खबर को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अखबार समाचारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने और सही दिशा दिखाने का बेहतरीन कार्य कर रहा है.

हर प्रखंड में स्थापित होंगे ‘सरस्वती विद्या निकेतन’

शिक्षा मंत्री ने बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि “पढ़ेंगी बेटियां, बढ़ेंगी बेटियां” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के नाम से मॉडल स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं. इन स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की उच्चस्तरीय पढ़ाई होगी. इसके साथ ही छात्रों को नीट (NEET), इंजीनियरिंग, मेडिकल, सरकारी नौकरी और अन्य सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी भी कराई जाएगी, ताकि गरीब व ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को आगे बढ़ने में कोई कठिनाई न हो.

छात्रों के ड्रॉपआउट को रोकने के लिए ठोस कदम

उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों पर चिंता व्यक्त की. मंत्री ने कहा कि कई छात्र छठी, आठवीं या बारहवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं. ऐसे ड्रॉपआउट के मुख्य कारणों का गहन अध्ययन कर उन्हें दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. इसके तहत व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा. बच्चों की सफलता पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज यहां उपस्थित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की सफलता के पीछे उनकी माताओं की कड़ी तपस्या और पिता के जीवनभर के लंबे संघर्ष का सबसे बड़ा योगदान है.

अगले वर्ष से शुरू होगी करियर काउंसिलिंग

शिक्षा मंत्री ने अपने छात्र जीवन के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं मैट्रिक के बाद इंटर की पढ़ाई के लिए पटना जाकर काफी संघर्ष किया है. उसी कड़वे अनुभव के आधार पर अगले वर्ष से गोपालगंज जिले में करियर काउंसिलिंग की आधुनिक व्यवस्था शुरू की जाएगी, जहां डायट के माध्यम से छात्रों को उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा. उन्होंने अभिभावकों को राहत देते हुए बताया कि अब प्लस-टू के बाद पढ़ाई बेहद आसान हो गई है. पहले छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 70 से 80 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं, जहां आगामी जुलाई महीने से नियमित कक्षाएं भी प्रारंभ हो जाएंगी.

Also Read: गोपालगंज में प्रभात खबर ने 611 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे

Previous article श्रेयस अय्यर ने इंस्टा बायो में लिखी रहस्यमयी तारीख, जानें क्या है 25.12.2025 का पूरा राज!
Next article महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अग्निपरीक्षा
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel