[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज बालेपुर में खुलेगा डिग्री कॉलेज, मिली पांच एकड़ जमीन

बालेपुर में खुलेगा डिग्री कॉलेज, मिली पांच एकड़ जमीन

0
बालेपुर में खुलेगा डिग्री कॉलेज, मिली पांच एकड़ जमीन
सांकेतिक तस्वीर

राकेश कुमार, फुलवरिया. प्रखंड के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी है. इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्नातक की शिक्षा के लिए अब उन्हें दूसरे प्रखंड या जिले का रुख नहीं करना पड़ेगा. फुलवरिया प्रखंड की बथुआ बाजार पंचायत के बालेपुर गांव में बीबीएन कॉलेज के समीप डिग्री कॉलेज की स्थापना की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गयी है. इसके लिए सरकारी भूमि में से पांच एकड़ जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव अंचल कार्यालय की ओर से जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार को भेजा गया है. साथ ही भूमि सुधार उपसमाहर्ता हथुआ, अपर समाहर्ता गोपालगंज तथा अन्य संबंधित विभागों को भी इसकी सूचना उपलब्ध करा दी गयी है.

डिग्री कॉलेज की स्थापना से प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी सहूलियत होगी. प्रस्ताव के अनुसार बालेपुर गांव में लगभग 11 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है. इसमें से करीब सात एकड़ भूमि पर पहले से ही सरकार द्वारा संचालित बाबा भूतनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, जिसे बीबीएन कॉलेज के नाम से जाना जाता है, स्थित है. इस भूमि की जमाबंदी बाबा भूतनाथ महाविद्यालय के नाम से दर्ज है. शेष उपलब्ध भूमि में से कॉलेज के संचालक, व्यवस्थापक एवं प्राचार्य से अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं सहमति प्राप्त कर डिग्री कॉलेज के निर्माण हेतु पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है. चिह्नित की गयी भूमि वर्तमान में पूरी तरह खाली है और स्थानीय स्तर पर मैदान के रूप में उपयोग में लाई जा रही है.

विद्यार्थियों के आवागमन में होगी सुविधा

सीओ वीरबल वरुण कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी के आदेश के पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि यह जमीन मीरगंज-बथुआ बाजार-समउर मुख्य पथ के किनारे स्थित है, जिससे विद्यार्थियों को आवागमन में भी किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी. सड़क किनारे स्थित होने के कारण भविष्य में कॉलेज के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की भी बेहतर संभावनाएं रहेंगी. लोगों को उम्मीद है कि प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलते ही कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी और क्षेत्र में शिक्षा का नया अध्याय जुड़ेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel