[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज कोचिंग से लौट रहे पांचवीं के छात्र को चाकू मारकर किया अधमरा, मरा समझकर फेंका

कोचिंग से लौट रहे पांचवीं के छात्र को चाकू मारकर किया अधमरा, मरा समझकर फेंका

0
कोचिंग से लौट रहे पांचवीं के छात्र को चाकू मारकर किया अधमरा, मरा समझकर फेंका

गोपालगंज. जादोपुर थाने के जादोपुर बाजार के समीप कोचिंग से लौट रहे छात्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. अधमरा करने के बाद मरा समझकर पेड़ के पास फेंक कर सभी आरोपित फरार हो गये. आसपास के लोगों की मदद से घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी गयी. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. बताया जाता है कि जादोपुर थाने के चतुर बगहा नवादा गांव के निवासी महेश राम का पुत्र दिलसन कुमार सोमवार को कोचिंग कर घर लौट रहा था. रास्ते में चार-पांच लड़कों ने उसे घेर लिया और पेड़ के पास ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ कई बार हमला कर दिया. चेहरा, पीठ और शरीर के कई हिस्सों में चाकू से हमला किया गया. दिलसन कुमार गिरकर बेहोश हो गया, तब मरा समझकर आरोपित फरार हो गये. वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel