[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज काउंटिंग कल, प्रत्याशी-पदाधिकारी व गणना एजेंटों को अलग-अलग गेटों से मिलेगी इंट्री

काउंटिंग कल, प्रत्याशी-पदाधिकारी व गणना एजेंटों को अलग-अलग गेटों से मिलेगी इंट्री

0
काउंटिंग कल, प्रत्याशी-पदाधिकारी व गणना एजेंटों को अलग-अलग गेटों से मिलेगी इंट्री

गोपालगंज. गोपालगंज लोकसभा सीट की मतगणना चार जून को होगी. थावे डायट स्थित मतगणना केंद्र में प्रत्याशी, पदाधिकारी व मतगणना एजेंटों को अलग-अलग गेटों से इंट्री मिलेगी. इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मतगणना स्थल पर प्रवेश को लेकर तीन मुख्य द्वार बनाये गये हैं. इतना ही नहीं अलग-अलग गेटों से अलग-अलग लोगों के प्रवेश की व्यवस्था भी की गयी है ताकि मतगणना में आने वाले प्रत्याशी, उनके गणना एजेंट, मतगणना कर्मी, प्रेस के प्रतिनिधियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो पाये. आठ बजे से पोस्टल बैलेट, तो 8:30 बजे से होगी. इवीएम की गणना मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित समय सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी, जबकि 8:30 बजे से इवीएम के मतों की गिनती शुरू की जायेगी. इसको लेकर सभी छह विधानसभा क्षेत्र में 14-14 मतगणना टेबल बनाये गये हैं. प्रत्येक चरण में 84 टेबल से मतगणना परिणाम प्राप्त होंगे. इतना ही नहीं, पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 12 टेबल बनाये गये हैं. जहां पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. प्रत्येक विधानसभा में एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी व एक निर्वाची पदाधिकारी का टेबल भी बनाया गया है. इस प्रकार मतगणना का कार्य कुल 90 टेबल पर किया जायेगा. वहीं, मतगणना केंद्र में मतगणना अभिकर्ता सुबह सात बजे प्रवेश करेंगे. आठ बजे से मतगणना कार्य शुरू हो जायेगा. मतगणना केंद्र पर मतगणना कराने वाले निर्वाची पदाधिकारी की मानें, तो प्रथम चरण का मतगणना रुझान 10 बजे मिलेगा. इसके बाद प्रत्येक आधा घंटा पर चरणवार मतगणना रुझान सार्वजनिक कर दिया जायेगा. आगामी चार जून को होने वाली संपूर्ण मतगणना की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. इवीएम को वज्रगृह से मतगणना कक्ष में लाने, इवीएम की सील तोड़ने, क्लोज बटन व रिजल्ट बटन दबाने, मतों की गणना व पुन: इवीएम को सील कर वापस रखने तक की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. इसको लेकर निर्वाचन शाखा के द्वारा वीडियोग्राफर की तैनाती की गयी है. वहीं मतगणना केंद्र के परिसर व गणना कक्ष में मोबाइल लेकर प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गयी है. निर्वाचन आयोग के द्वारा मतगणना कार्य में लगाये जाने वाले गणना सहायक, गणना पर्यवेक्षक और माइक्रो ऑब्जर्वर को भी मोबाइल ले जाने पर रोक रहेगी. सिर्फ प्रेस प्रतिनिधि ही मतगणना परिसर में मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे, अन्य के लिए मोबाइल प्रतिबंधित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel