[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज gopalganj news. बीडीओ के निरीक्षण में असंताेषजनक मिली नल जल योजना

gopalganj news. बीडीओ के निरीक्षण में असंताेषजनक मिली नल जल योजना

0
gopalganj news. बीडीओ के निरीक्षण में असंताेषजनक मिली नल जल योजना
सांकेतिक तस्वीर

बरौली. प्रखंड के पंचायतों में केवल शोभा की वस्तु बने नल-जल योजना के नलों में एक बार फिर से पानी आयेगा. इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है. डीएम पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर बीडीओ मुकेश कुमार शनिवार को प्रखंड के महोदीपुर पकड़ियां तथा देवापुर पंचायत पहुंचे तथा बंद पड़े नल-जल योजना का निरीक्षण किया. जांच के क्रम में बीडीओ देवापुर पंचायत के वार्ड संख्या दो, तीन, चार, छह, सात, आठ, 10, 11 व 12 में पहुंचे, तो पाया कि नल जल योजना अकार्यशील है. इन सभी वार्ड में बोरिंग सही स्थिति में है, परन्तु पाइपलाइन में लीकेज की गंभीर समस्या के कारण ये योजनाएं चालू नहीं है. जब भी बोरिंग चलाया जाता है, पाइप फटने के कारण लाभुकों के घर तक पानी पहुंच हीं नहीं पाता. इन वार्ड में स्टेबलाइजर भी खराब पड़ा हुआ था. वहीं, वार्ड एक, नौ, पांच और 13 में पानी घरों तक पहुंच रहा है, परन्तु विशेष पर्यवेक्षण की आवश्यकता है. वहीं, महोदीपुर पकड़िया में वार्ड संख्या तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ और नौ में नल जल योजना अकार्यशील थी. यहां सभी वार्ड में बोरिंग सही स्थिति में है, परन्तु पाइपलाइन में लीकेज की गंभीर समस्या के कारण आज तक लाभुकों के घर पानी नहीं पहुंच रहा है. बीडीओ ने बताया कि जिन-जिन जगहों पर निरीक्षण किया गया है, उन सभी जगहों पर नल-जल योजना के पानी टंकी की लघु मरम्मत और रंग-रोगन तथा नये सिरे से पाइप मरम्मत की अति आवश्यकता है. जांच प्रतिवेदन आगे भेजा जा रहा है, जैसा आदेश होगा वैसा किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel