[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1189 मतदाता

गोपालगंज में जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1189 मतदाता

0
गोपालगंज में जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1189 मतदाता

Bar Association Election: (सत्येंद्र पांडेय) गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव को लेकर बुधवार को वकालतखाना परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. सुबह 7:30 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ, जो शाम 4:00 बजे तक चलेगा. मतदान के दौरान दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक भोजनावकाश रहेगा. चुनाव को लेकर पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है.

64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1189 मतदाता

निर्वाचन पदाधिकारी हरेंद्र मिश्र ने बताया कि जिला विधिज्ञ संघ के कुल 28 पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है. चुनाव मैदान में 64 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनके भाग्य का फैसला 1189 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे.

Image 1289
गोपालगंज में जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1189 मतदाता 5

दो काउंटर पर बनाई गई मतदान व्यवस्था

मतदान की व्यवस्था वकालतखाना भवन के ग्राउंड फ्लोर पर की गई है. मतदाताओं की सुविधा के लिए दो मतदान काउंटर बनाए गए हैं. पहले काउंटर पर क्रमांक 1 से 591 तक तथा दूसरे काउंटर पर 592 से आगे के मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

Image 1288
गोपालगंज में जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1189 मतदाता 6

अध्यक्ष और महासचिव पद पर मुकाबला सबसे रोचक

संघ के सभी 28 पदों पर चुनाव हो रहा है, लेकिन अध्यक्ष और महासचिव सहित चार प्रमुख पदों पर मुकाबला सबसे अधिक दिलचस्प माना जा रहा है.

अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र, राजेश कुमार राय और विमलेंदु कुमार द्विवेदी मैदान में हैं.

महासचिव पद पर मनोज कुमार मिश्र, शैलेंद्र कुमार तिवारी, उदय कुमार और मोतीलाल प्रसाद के बीच मुकाबला है.

कोषाध्यक्ष पद पर विनय कुमार मिश्र, अजीत कुमार सिंह और अनिल कुमार दुबे चुनाव लड़ रहे हैं.

अंकेक्षक पद के लिए वीरेश कुमार पांडेय, जय प्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी और मोहम्मद शमशाद मैदान में हैं.

Image 1290
गोपालगंज में जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1189 मतदाता 7

अन्य पदों पर भी कड़ा मुकाबला

उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, पुस्तकालय समिति, कार्यकारिणी समिति तथा महिला आरक्षित पदों समेत अन्य सभी पदों पर भी कई उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मंगलवार को प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक दी थी.

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

Previous article मोतिहारी दीक्षांत परेड: पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में भव्य समारोह, डीआईजी और एसपी ने ली परेड की सलामी
Next article मोतीबाग में 5 एकड़ जमीन में फैला कचरे का अंबार : कीचड़, धुएं और दुर्गंध से त्रस्त लोग
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel