[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन के नाम पर डीएम से पैरवी करना पड़ा भारी, तीन युवकों को गोपालगंज पुलिस ने किया डिटेन

सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन के नाम पर डीएम से पैरवी करना पड़ा भारी, तीन युवकों को गोपालगंज पुलिस ने किया डिटेन

0
सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन के नाम पर डीएम से पैरवी करना पड़ा भारी, तीन युवकों को गोपालगंज पुलिस ने किया डिटेन
रवि किशन सांसद सह भोजपुरी अभिनेता

Ravi Kishan : (मनीष राज) गोपालगंज में सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन के नाम पर पैरवी करने पहुंचे तीन युवकों को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना की चर्चा पूरे जिले में होती रही.

डीएम के सामने करने लगे पैरवी

जानकारी के अनुसार बैंक से जुड़े एक मामले में कुछ युवक डीएम कार्यालय पहुंचे थे. बताया जाता है कि सरफेसी एक्ट के तहत बैंक द्वारा बासु गारमेंट को एक संपत्ति से संबंधित अधिकार दिए गए थे. इसी मामले में पैरवी करने के लिए युवक अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे.

सवाल पूछते ही खुलने लगी परतें

सूत्रों के अनुसार जब जिलाधिकारी ने युवकों से उनकी पहचान और मामले में उनकी भूमिका के बारे में पूछा, तो वे सांसद रवि किशन का नाम लेकर प्रभाव बनाने की कोशिश करने लगे. इसके बाद अधिकारियों को मामला संदिग्ध लगा.

एसडीओ ने तत्काल पुलिस को सौंपा

स्थिति को देखते हुए एसडीओ अनिल कुमार ने युवकों को हिरासत में लेकर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने सभी को थाना ले जाकर विस्तृत पूछताछ की और उनके दावों की जांच शुरू की.

घंटों पूछताछ के बाद नहीं मिला आपराधिक लिंक

पुलिस जांच के दौरान युवकों के खिलाफ किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें पीआर बांड पर छोड़ दिया.

रिहाई के बाद परिजनों ने ली राहत की सांस

युवकों की रिहाई के बाद उनके परिजनों ने राहत महसूस की. परिवार के लोगों ने बताया कि गलतफहमी की स्थिति उत्पन्न होने के कारण उन्हें पुलिस के हवाले किया गया था. मामले के शांतिपूर्ण निष्पादन के बाद परिजनों ने संतोष जताया.

Gopalganj News : प्रशासन ने दिया स्पष्ट संदेश

इस घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में यह संदेश गया है कि किसी भी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि के नाम का उपयोग कर प्रभाव बनाने या अनुचित पैरवी करने की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि सभी मामलों का निपटारा नियम और कानून के अनुसार ही किया जाएगा.

Also Read : सीवान में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा, दूसरे के बदले एग्जाम दे रहे दो मुन्नाभाई पकड़ाए

Previous article Delhi Road Accident: सीतामढ़ी के युवक की सड़क हादसे में मौत, शादी के 8 महीने बाद उजड़ा सुहाग
Next article होर्मुज से लेकर ट्रेड तक, पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel