[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव की हत्या के मामले में चौराव पंचायत के मुखिया के भाई और भतीजे पर कुर्की का आदेश

एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव की हत्या के मामले में चौराव पंचायत के मुखिया के भाई और भतीजे पर कुर्की का आदेश

0
एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव की हत्या के मामले में चौराव पंचायत के मुखिया के भाई और भतीजे पर कुर्की का आदेश

गोपालगंज. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की हत्या के मामले में फरार चल रहे चौराव पंचायत मुखिया परवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया, इनके भाई महताब आलम उर्फ लाल बाबू और आरिफ उर्फ सोना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. नगर थाने की पुलिस ने महताब आलम उर्फ लाल बाबू पर कुर्की का आदेश कोर्ट से निर्गत करा लिया है. सरेंडर नहीं करने पर आलीशान मकान पर कभी भी पुलिस का बुलडोजर चल सकता है. वहीं, मुखिया परवेज आलम उर्फ छोटे और आरिफ उर्फ सोना पर कुर्की का आदेश लेने के लिए पुलिस ने अर्जी दी है. केस के आइओ व नगर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौहान का कहना है कि पुलिस फरार अभियुक्तों के घर की कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में है. सरेंडर नहीं करने पर कभी भी कुर्की की कार्रवाई हो सकती है. अब्दुल सलाम की हत्या के मामले में पुलिस अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इनमें चार नामजद अभियुक्त और दो लाइनर व हथियार शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक जेल भेजे गये अभियुक्तों में नगर थाना क्षेत्र के तकिया याकूब गांव के रहनेवाले फिरोज आलम, मोहम्मद अद्द और मोहम्मद शकुर शामिल हैं जबकि तकिया याकूब गांव के फहीम उर्फ सद्दाम ने न्यायालय में सरेंडर किया था, जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद जेल भेजा गया. वहीं, 12 अप्रैल को तकिया बनकट निवासी मोहम्मद फैसल उर्फ तौफिक और लाइनर मीरगंज थाने के साहेबचक निवासी दीपक उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से एक कार्बाइन, एक ऑटोमेटिक राइफल व एक विदेशी पिस्टल मिली थी. मालूम हो कि नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल के पास बीते 12 फरवरी की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना की रात वे बाइक से थावे जंक्शन पर लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने निकले थे. एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा (स्पेशल टास्क फोर्स) का गठन किया गया है. तकिया याकूब निवासी मृतक के बेटे अनस सलाम के बयान पर सात नामजद और अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. अब भी तीन नामजद अभियुक्त और शूटर फरार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel