[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज पंचदेवरी के प्रखंड व अंचल कार्यालय के मामले को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

पंचदेवरी के प्रखंड व अंचल कार्यालय के मामले को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

0
पंचदेवरी के प्रखंड व अंचल कार्यालय के मामले को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

पंचदेवरी. पंचदेवरी में प्रखंड व अंचल कार्यालय के भवन निर्माण से जुड़ा जमीन का मामला पटना तक भी पहुंच गया. मंगलवार को समाजसेवी वीरेंद्र राय व डॉ आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में विवेक श्रीवास्तव, पप्पू जायसवाल, अरविंद राम समेत कई प्रबुद्ध लोग क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधिमंडल के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मिले और मामले की पूरी जानकारी दी. प्रतिनिधिमंडल द्वारा ग्रामीण विकास मंत्री को आवेदन भी सौंपा गया. आवेदन के माध्यम से यह बताया गया कि करीब 28 वर्षों से पंचदेवरी का प्रखंड व अंचल कार्यालय अस्थायी भवन में संचालित होता है. इन कार्यालयों के लिए अपना भवन नहीं है. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इन कार्यालयों के भवन निर्माण के लिए स्वीकृति तो प्रदान कर दी गयी है. लेकिन, जमीन का मामला अभी तक इस प्रोजेक्ट के लिए बाधा बना हुआ है. प्रखंड क्षेत्र के लोग यह नहीं चाहते कि कार्यालय किसी ऐसी इंटीरियर जगह पर बने, जहां सुरक्षा व आने-जाने से लेकर हर तरह की समस्या हो तथा क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से उपयुक्त न हो. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में जहां प्रखंड व अंचल कार्यालय स्थित है, उससे सटे पश्चिम में करीब 2.5 एकड़ गंडक की जमीन है. इस जमीन पर मानक के अनुरूप स्थायी भवन का निर्माण पूरी तरह संभव है. प्रतिनिधि मंडल द्वारा ग्रामीण विकास मंत्री को यह भी बताया गया कि यह जगह पूरे प्रखंड के सेंटर में है तथा सभी पंचायतों के लोगों के लिए सुविधाजनक भी है. जनहित में इसी जमीन पर प्रखंड व अंचल कार्यालय का निर्माण कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री से किया.

मंत्री ने कहा- डीएम से मांगेंगे रिपोर्ट

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि जमीन के संबंध में डीएम से रिपोर्ट मांगी जायेगी. जनहित का ख्याल रखते हुए डीएम खुद अपने स्तर से उसकी जांच करेंगे. हर दृष्टिकोण से जो जमीन उपयुक्त होगी, प्राथमिकता उसी को ही मिलनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि डीएम अपने स्तर से जांच कर जो रिपोर्ट तैयार करेंगे, उसी आधार पर आगे की कार्यवाही होगी. संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया जायेगा कि इस मामले में जनहित का ख्याल रखें.

गंडक की जमीन के एनओसी के लिए सिंचाई मंत्री को भी दिया आवेदन

पंचदेवरी से पटना पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कई मंत्रालयों तक अपनी मांग को पहुंचाया. प्रखंड मुख्यालय में ही प्रखंड व अंचल कार्यालय के भवन के निर्माण के लिए सारण गंडक परियोजना के अंतर्गत आनेवाली करीब 2.5 एकड़ जमीन के एनओसी के लिए प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई मंत्री को भी आवेदन सौंपा. सिंचाई विभाग की ओर से भी इस मामले में प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel