[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज मीरगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

मीरगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

0
मीरगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

गोपालगंज. मीरगंज थाना क्षेत्र के बीके टाइल्स के समीप बुधवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घायलों में हथुआ थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव निवासी ललन सिंह के पुत्र सुमन सिंह और संजय सिंह शामिल हैं. दोनों घायल अपनी बाइक से गोपालगंज किसी कार्य कि सिलसिले में आ रहे थे. इस दौरान बीके टाइल्स के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों सवार सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. उसे हथुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे में घायलों के सिर और पैर की हड्डियां फ्रैक्चर हो गयी हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel