[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज वाहन जांच में 26 लीटर देसी शराब की गयी बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

वाहन जांच में 26 लीटर देसी शराब की गयी बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

0
वाहन जांच में 26 लीटर देसी शराब की गयी बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

कटेया. कटेया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तेतरिया गंडक नहर पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 26 लीटर देसी शराब बरामद की और एक युवक को गिरफ्तार किया. पकड़ा गया युवक थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी कन्हैया मांझी का 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक बाइक से दो कार्टन में छुपाकर अवैध शराब लायी जा रही है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नहर पुल के समीप वाहनों की जांच शुरू की. इसी क्रम में एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया, जिसके पीछे कार्टन बांधा हुआ था. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका और तलाशी ली. जांच में कार्टन से 200 एमएल की 130 बोतल, कुल 26 लीटर देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर ही बाइक और शराब जब्त कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel