[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार अयोध्या राम मंदिर में लगे पत्थरों से बनेगा बिहार का यह मंदिर, राजस्थान के सैंड स्टोन से होगा भव्य निर्माण

अयोध्या राम मंदिर में लगे पत्थरों से बनेगा बिहार का यह मंदिर, राजस्थान के सैंड स्टोन से होगा भव्य निर्माण

0
अयोध्या राम मंदिर में लगे पत्थरों से बनेगा बिहार का यह मंदिर, राजस्थान के सैंड स्टोन से होगा भव्य निर्माण
निर्माणाधीन मंदिर और प्रस्तावित मंदिर की तस्वीर

Bihar News: गोपालगंज शहर के हजियापुर कैथवलिया गांव में स्थित करीब 100 साल पुराने राम जानकी मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. समय के साथ मंदिर भवन काफी जर्जर हो गया था, जिसके बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मिलकर पुराने ढांचे को हटाकर नए और भव्य मंदिर के निर्माण का फैसला लिया. गांव के लोगों और श्रद्धालुओं के सहयोग से अब मंदिर निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है. निर्माण को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है.

राजस्थान के सैंड स्टोन से बनेगा मंदिर

श्रीराम जानकी जनकल्याण ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार मंदिर का निर्माण राजस्थान के प्रसिद्ध सैंड स्टोन (बलुआ पत्थर) से किया जाएगा. यह पत्थर मजबूती, सुंदर नक्काशी और लंबे समय तक टिकाऊ रहने के लिए जाना जाता है. खास बात यह है कि इसी तरह के पत्थरों का उपयोग अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में भी किया गया है. मंदिर को पारंपरिक भारतीय स्थापत्य शैली में तैयार किया जाएगा.

1.75 करोड़ रुपये होगी निर्माण लागत

निर्माण समिति के अनुसार मंदिर निर्माण पर करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसके लिए गांव के लोगों के साथ-साथ बाहर रहने वाले ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से भी सहयोग लिया जा रहा है. समिति का लक्ष्य मंदिर को शहर के सबसे भव्य राम जानकी मंदिरों में शामिल करना है.

राजस्थान से आएंगे कारीगर

मंदिर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए राजस्थान से अनुभवी कारीगर बुलाए जाएंगे. ये कारीगर मंदिर के स्तंभों, दीवारों और शिखर पर सुंदर नक्काशी और कलाकृतियां तैयार करेंगे. समिति का कहना है कि मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि गांव की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है.

वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है मंदिर

गांव के लोगों के लिए राम जानकी मंदिर विशेष महत्व रखता है. यहां हर साल रामनवमी, दीपावली और कई अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं. ग्रामीणों का मानना है कि नए मंदिर के निर्माण से धार्मिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

मंदिर परिसर में लगेगा भव्य घंटा

निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर परिसर में एक बड़ा और भव्य घंटा लगाया जाएगा. मंदिर समिति का कहना है कि भगवान को भोग लगाए जाने और आरती के समय घंटा बजाया जाएगा, जिससे पूरे गांव को इसकी जानकारी मिल सके.

हर दिन होगी भव्य आरती और पूजा

नए मंदिर में प्रतिदिन नियमित पूजा-पाठ और भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी.

पुरानी परंपरा को फिर से जीवित करने की तैयारी

गांव के युवाओं का कहना है कि करीब 20 साल पहले तक गांव में एक परंपरा थी. भगवान को भोग लगाए जाने के बाद ही गांव के लोग अपने घरों में भोजन करते थे. अब मंदिर के पुनर्निर्माण के साथ इस धार्मिक परंपरा को फिर से जीवित करने की चर्चा भी शुरू हो गई है.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगेगा मेडिकल कैंप

मंदिर समिति केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहती. समिति ने मंदिर परिसर में हर सप्ताह मेडिकल कैंप लगाने की योजना भी बनाई है. इन शिविरों में लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनेगा मंदिर

ग्रामीणों को उम्मीद है कि मंदिर बनने के बाद यह केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र का धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बन जाएगा. साथ ही आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा. मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही हजियापुर कैथवलिया गांव में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है.

Also Read: ‘खान सर सरेंडर नहीं करेंगे…’, वकील ने बताया आगे का पूरा प्लान, गिरफ्तार हुए तो नहीं मिलेगी जमानत

Previous article धोरैया प्रखंड मुख्यालय में जर्जर भवन को तोड़ने की कवायद शुरू
Next article Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर रहे मौजूद
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel