[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया मोबाइल छीनने वाला युवक गिरफ्तार

मोबाइल छीनने वाला युवक गिरफ्तार

0
मोबाइल छीनने वाला युवक गिरफ्तार

आरपीएफ ने दबोचा गया. धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13305) से मोबाइल छीनने वाले युवक को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के रहनेवाले किसान मांझी के रूप में की गयी है. इस संबंध में रफीगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही कष्ठा रेलवे स्टेशन पर धनबाद-सासाराम इंटरसिटी खड़ी हुई, वैसे ही एक युवक यात्री का मोबाइल छीनकर भागने लगा. प्लेटफाॅर्म पर तैनात आरपीएफ के जवान ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार युवक के पास से 17 हजार का मोबाइल बरामद किया गया. इसके बाद आरपीएफ पीड़ित यात्री की पहचान करके उसे मोबाइल सौंपने की तैयारी में जुटी हुई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि रफीगंज-गया रेलखंड पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान सोमवार की देर शाम यह घटना घटी है. इस घटना में युवक को गिरफ्तार कर आगे के पुलिस कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel