[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया ट्रेनों से ट्रॉली चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

ट्रेनों से ट्रॉली चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

0
ट्रेनों से ट्रॉली चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर आरपीएफ ने खदेड़ कर पकड़ा

संवाददाता, गया जी. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने गुरुवार को ट्रेनों से ट्रॉली चोरी करने वाला एक युवक को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान चेरकी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले पिंटू साव के रूप में हुई है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार के साथ जवान संजय कुमार राय, अमित कुमार, शशि शेखर व अन्य जवानों के सहयोग से अभियान चलाया जा था. इसी दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म के दिल्ली साइड एफओबी के नीचे एक युवक को तेजी से भागते देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवक को पकड़ा. युवक घबराने लगा और पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ट्रॉली के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक ने बताया कि यह ट्रॉली एक ट्रेन से चोरी की है. युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है.

क्या कहते हैं सीनियर कमांडेंट

इस संबंध में डीडीयू मंडल के आरपीएफ सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर ने कहा कि गया रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर चुनिंदा जवानों की तैनाती की गयी है. ताकि, यात्रियों को रेल सफर करने के दौरान असुविधा न हो. चोरी, पॉकेटमारी, चेन कटर व संदिग्धों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा ट्रेनों में कर रहे स्कॉट को भी सख्त निर्देश दिया गया है कि शक होने पर तुरंत पूछताछ करते हुए सत्यापन करें. सीनियर कमांडेंट ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. यही कारण है कि करीब एक करोड़ रुपये का गांजा भी बरामद किया गया है. साथ ही दो से अधिक चोरों को गिरफ्तार भी किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel