[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया कर्नाटक के स्टील प्लांट में विस्फोट से नावाखाप के मजदूर की हुई मौत

कर्नाटक के स्टील प्लांट में विस्फोट से नावाखाप के मजदूर की हुई मौत

0
कर्नाटक के स्टील प्लांट में विस्फोट से नावाखाप के मजदूर की हुई मौत

प्लांट में शुक्रवार को जख्मी हुआ था मजदूर, साेमवार को दम तोड़ा छत्तीसगढ़ इस्पात संयंत्र में भी डुमरिया के सात मजदूरों की हुई थी मौत प्रतिनिधि, इमामगंज. छत्तीसगढ़ इस्पात संयंत्र में डुमरिया के गोटी बांध के रहने वाले सात मजदूरों की मौत की घटना क्षेत्रवासी अभी भूले भी नहीं थे कि इसी बीच कर्नाटक के स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. कर्नाटक के स्टील प्लांट में विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गयी. विस्फोट में इमामगंज प्रखंड के नावाखाप गांव के रहने वाले नागो भारती के पुत्र अखिलेश भारती की मौत हुई है. इस घटना से लोग गम में डूब गये हैं. इस घटना के संबंध में वार्ड संख्या सात के वार्ड सदस्य सह मृतक के पड़ोसी रमेश भारती ने बताया कि कर्नाटक राज्य के हुगली के धड़वाड़ बेलूर के नजदीक सरदन फैरो स्टील प्लांट है. इसी प्लांट में अखिलेश भारती कार्य काम करता था. शुक्रवार को स्टील प्लांट में ब्लास्ट हुआ, जिसमें अखिलेश भारती बुरी तरह से जख्मी हो गया. उसे प्लांट के अधिकारियों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था. सूचना पर पत्नी पहुंची अस्पताल इस घटना की सूचना पाकर अखिलेश की पत्नी चिंता देवी अपने दामाद के साथ शनिवार को घर से जख्मी अखिलेश भारती के पास पहुंची थी. इसी बीच सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घर पर मृतक के पिता नागो भारती, मां गंगिया देवी और उनके बच्चे हैं. बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद माता-पिता दहाड़ मार कर रोने लगे. शव को पोस्टमार्टम कराकर लाने की व्यवस्था बनायी जा रही है. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel