[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया Vishnupad Corridor: कुछ ऐसा होगा विष्णुपद कॉरिडोर का नजारा, संभावित डायग्राम देख आप भी कहेंगे- वाह !

Vishnupad Corridor: कुछ ऐसा होगा विष्णुपद कॉरिडोर का नजारा, संभावित डायग्राम देख आप भी कहेंगे- वाह !

0
Vishnupad Corridor: कुछ ऐसा होगा विष्णुपद कॉरिडोर का नजारा, संभावित डायग्राम देख आप भी कहेंगे- वाह !

Vishnupad Corridor: केंद्र सरकार की ओर से इसी साल गया जी के विष्णुपद मंदिर को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया. मंदिर में पर्यटन गलियारे के निर्माण का ऐलान किया गया. जिसे लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा था. इसी बीच पर्यटन गलियारे का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा. बता दें कि, इसे लेकर संभावित डायग्राम जारी कर दिया गया है, जिसने हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लिया है. डायग्राम में विष्णुपद कॉरिडोर को लेकर रूपरेखा को बताया गया. साथ ही कहां-कहां कितना खर्च होगा, यह भी जानकारी दी गई है.

Image 223

निर्माण कार्य में कहां-कहां कितने होंगे खर्च ?

जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य में करीब 36.47 करोड़ रुपए, साइट डेवलपमेंट और बाउंड्री वॉल में 6.47 करोड़, पाथवे डेवलपमेंट में करीब 1.7 करोड़, इंटरनल इलेक्ट्रिकल, सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम में 2.2 करोड़, गेट वर्क्स में 7.29 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. विष्णुपद मंदिर गलियारा को लेकर 57.74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसके अलावे 4 करोड़ 22 लाख रुपए और खर्च होंगे, जो कि विभिन्न सर्विस के खर्च बताए गए हैं. इस तरह कुल मिलाकर देखा जाए तो, 61.96 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की प्लानिंग है.

Image 224

मुक्तिधाम को भी कॉरिडोर में किया शामिल

इसके साथ ही निर्माण कार्य को लेकर भी यह बताया गया कि, कॉरिडोर के निर्माण कार्य के पहले चरण में पाथ-वे, शेड भवन और वैकल्पिक पहुंच पथ बनाया जाएगा. तो वहीं, मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार फल्गु नदी की तरफ से होगा. जहां से तीर्थ यात्री प्रवेश करेंगे और भगवान विष्णु का दर्शन कर सकेंगे. इसके साथ ही विष्णुपद मंदिर में तीर्थ यात्रियों के लिए उचित सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी. बता दें कि, गयाजी के लोगों के बीच कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लेकर खास उत्सुकता देखी जा रही है. यह भी बता दें कि, बिहार राज्य पर्यटन विभाग द्वारा डायग्राम में मुक्तिधाम को भी कॉरिडोर के अंदर शामिल किया जाएगा. मुक्तिधाम में स्थित मशान बाबा का मंदिर के सौंदर्यीकरण को भी योजना बनाई गई है. ऐसे में लोगों को बस कॉरिडोर के निर्माण का इंतजार है.

Image 225

Also Read: Bihar School: प्रारंभिक विद्यालयों में अब इस तरह जाएगा प्रश्न पत्र, शिक्षा विभाग ने किया बड़ा बदलाव

Previous article JAC Board 10th Result 2025 Date OUT: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट jacresults.com पर करें चेक
Next article प्रतिभागियों के बीच टी-शर्ट का वितरण
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel