[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बेकाबू हाइवा का कहर, तीन वाहनों को मारी टक्कर, स्कॉर्पियो चालक की मौत

बेकाबू हाइवा का कहर, तीन वाहनों को मारी टक्कर, स्कॉर्पियो चालक की मौत

0
बेकाबू हाइवा का कहर, तीन वाहनों को मारी टक्कर, स्कॉर्पियो चालक की मौत

गया जी. चंदौती थाना क्षेत्र के गया-पंचानपुर मुख्य मार्ग पर कोसमा गांव के समीप सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने जमकर कहर बरपाया. अनियंत्रित हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो, होंडा डब्ल्यूआर कार और एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कॉर्पियो के पास खड़े चालक अजय यादव (35 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उनका दोस्त दीपक पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद भाग रहे हाइवा चालक ने राहगीरों को पीछा करता देख अपनी गाड़ी पंचानपुर थाने के पास छोड़ दी और मौके से फरार हो गया. मृतक अजय यादव पंचानपुर थाने के दरियापुर गांव निवासी राजकुमार यादव के बेटे थे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दीपक पासवान का इलाज जारी है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.

गाड़ी खड़ी कर दोस्त से कर रहे थे बात

अजय यादव के रिश्तेदार डब्ल्यू यादव ने बताया कि अजय खुद की स्कॉर्पियो चलाते थे. सोमवार सुबह वह किसी परिचित सवारी को लेकर बोधगया गये थे. रात को लौटते समय कोसमा गांव के पास उन्होंने सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी की और नीचे उतरकर अपने दोस्त दीपक से बात करने लगे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. अजय की मौत की खबर सुनते ही दरियापुर गांव में मातम पसर गया. परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी ज्यादा दर्दनाक है क्योंकि करीब सात साल पहले अजय के बड़े भाई कुणाल यादव की भी कोसमा-डाकस्थान के पास ही एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी.

विधायक ने बंधाया ढांढ़स

मंगलवार सुबह टिकारी विधायक अजय दांगी, राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव और अन्य स्थानीय नेता मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. विधायक ने मगध मेडिकल कॉलेज के वरीय अधिकारियों और पुलिस से बात कर फर्द बयान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवायी. नेताओं ने पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन की ओर से उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel