[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया सम्मान समारोह में जा रहे मैट्रिक के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत

सम्मान समारोह में जा रहे मैट्रिक के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत

0
सम्मान समारोह में जा रहे मैट्रिक के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत

फतेहपुर (गया). फतेहपुर में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो मेधावी छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा पहाड़पुर-रघवाचक सड़क मार्ग पर चपरी मोड़ के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, रघवाचक गांव के रहने वाले राहुल, विपिन और रोशन कुमार ने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा में 400 से अधिक अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया था. इस सफलता पर उनके कोचिंग संस्थान में उन्हें सम्मानित करने की तैयारी चल रही थी. तीनों छात्र भी अपने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए फूल और मालाएं लेकर एक ही बाइक से कोचिंग के लिए निकले थे. इसी दौरान अमरपुर की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल और रोशन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक अपना वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी और आक्रोशित लोगों ने पहाड़पुर-रघवाचक मार्ग को जाम कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल विपिन कुमार को तुरंत सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गया रेफर कर दिया. हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार परिजन फिलहाल उसका इलाज फतेहपुर के ही एक निजी अस्पताल में करवा रहे हैं. हादसे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों छात्रों के शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर फरार चालक की तलाश में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel