[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया पुराने विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट, चार गंभीर रूप से जख्मी

पुराने विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट, चार गंभीर रूप से जख्मी

0
पुराने विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट, चार गंभीर रूप से जख्मी

मानपुर. भुसुंडा रविदास टोला में शनिवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान चार लोग गंभीर जख्मी बताये जा रहे हैं. इनका प्रारंभिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. इसके बाद बेहतर उपचार के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना में उग्र लोगों ने एक बाइक को भी ईंट-पत्थर से कूंच कर क्षतिग्रस्त कर डाला. जख्मी की पहचान अनिल दास, कपिल दास, बबलू दास एवं रंजन दास के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से मिली लिखित शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज करते हुए 16 से 17 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. इस घटना को देखते हुए पुलिस ने अनिल दास, कपिल दास, गुड़िया देवी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को अरेस्ट किया है. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि मारपीट का कारण दो भाइयों (कपिल दास व अनिल दास) के बीच पूर्व घरेलू विवाद बताया जा रहा है. दोनों शराब के नशे में एक-दूसरे पर लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर दिया था. पुलिस ने तनाव को देखते हुए फिलहाल गश्त तेज कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel