[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया तिलक समारोह में मारपीट, दो सगे भाई गिरफ्तार

तिलक समारोह में मारपीट, दो सगे भाई गिरफ्तार

0
तिलक समारोह में मारपीट, दो सगे भाई गिरफ्तार

19 फरवरी को होने वाली है एक आरोपित की शादी फोटो – गया शेरघाटी- 1000- दूल्हा का भाई घायल. प्रतिनिधि, शेरघाटी शेरघाटी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में रविवार की रात तिलक समारोह के दौरान लड़की पक्ष और पड़ोसियों के बीच मारपीट में कई लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया गया. दो लोगों का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा है. ग्रामीण अमीत कुमार ने बताया कि राजू चौधरी के बड़े पुत्र का तिलक गुरुआ के बालूगंज से आया था. इसी दौरान तिलक में आये लड़की पक्ष के दो-तीन लोग लड़के के पड़ोसी के दरवाजे पर लगी चौकी पर बैठ गये. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले लड़की पक्ष के लोगों के साथ धक्का-मुक्की की और विरोध करने पर दूल्हे के बड़े भाई, मामा समेत दो अन्य लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रवींद्र चौधरी के पुत्र अंजीत चौधरी और संजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि अंजीत चौधरी की खुद की शादी 19 फरवरी को मदनपुर में तय है, लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel