[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया महिला हत्याकांड में तीसरा आरोपित गिरफ्तार

महिला हत्याकांड में तीसरा आरोपित गिरफ्तार

0
महिला हत्याकांड में तीसरा आरोपित गिरफ्तार
मौसम का सांकेति

नाबालिग को भेजा जायेगा बाल सुधार गृह प्रतिनिधि, इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के चर्चित विधवा महिला हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे और अंतिम आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित को गुप्त सूचना के आधार पर इमामगंज बस स्टैंड से पकड़ा गया. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि 10 मार्च को नगवां पंचायत के झिलमिलवा जंगल स्थित एक नाले से पुलिस ने एक विधवा महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया था. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही मृतका के देवर और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, तीसरा आरोपित लगातार फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने इमामगंज बस स्टैंड से तीसरे आरोपित को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपित नाबालिग है. पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग आरोपित को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel