[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया ट्रेनों में तस्करों पर रहेगी विशेष निगरानी

ट्रेनों में तस्करों पर रहेगी विशेष निगरानी

0
ट्रेनों में तस्करों पर रहेगी विशेष निगरानी

होली को लेकर 100 जवान आयेंगे गया जंक्शन, अलग-अलग जगहों पर होगी तैनाती

संवाददाता, गया जी. होली त्योहार को लेकर गया जंक्शन पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये जा रहे हैं. लगभग 100 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जायेगी, जो स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, आरक्षण काउंटर और ट्रेनों में विशेष निगरानी अभियान चलायेंगे. उक्त बातें डीडीयू मंडल के आरपीएफ सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर ने कहीं और आरपीएफ व सीआइबी की टीम को कई निर्देश दिये. इस निर्देश के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व सीआइबी इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में होली को लेकर संवदेनशील जगहों को चिह्नित किया गया. आरपीएफ सीनियर कमांडेंट ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. होली के अवसर पर बिहार समेत आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं. ऐसे में गया जंक्शन से गुजरने और खुलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है. भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने विशेष रणनीति तैयार की है. स्टेशन परिसर में प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म तक सघन जांच अभियान चलाया जायेगा.

ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें

आरपीएफ सीनियर कमांडेंट ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया है कि वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी यात्री को अनावश्यक परेशानी होती है या सुरक्षा में चूक पायी जाती है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उनका कहना है कि त्योहार के दौरान अपराध की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाना प्राथमिक लक्ष्य है. विशेष अभियान के तहत ट्रेनों में शराब तस्करों, गांजा तस्करों, पॉकेटमारों, चेन कटर गिरोह और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है. इसके साथ ही संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की जायेगी.

हेल्प डेस्क और नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय

होली त्योहार को लेकर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और संभावित सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए गया जंक्शन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने की बात सीनियर कमांडेंट ने कही है. यात्रियों से अपील की गयी है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ या स्टेशन प्रशासन को दें. आरपीएफ स्टेशन परिसर में लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित करेंगे. यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, अनजान व्यक्तियों से खान-पान की वस्तु न लेने और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की सलाह दी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel