[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया छात्राओं ने दिखायी हुनर, सम्मानित

छात्राओं ने दिखायी हुनर, सम्मानित

0
छात्राओं ने दिखायी हुनर, सम्मानित

मगध विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में सम्मान समारोह सह व्याख्यान का आयोजन

वरीय संवाददाता, बोधगया.

मगध विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में गणित विभाग के सभागार में सोमवार को सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम सह अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया. व्याख्यान का विषय उच्च शिक्षा से रोजगार तक छात्राओं के लिए अवसर एवं चुनौतियां था. समारोह का उद्घाटन मगध विश्वविद्यालय के कुलपति सह कार्यक्रम के संरक्षक प्रो शशि प्रताप शाही, मुख्य अतिथि जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो विनोद कुमार मंगलम, वित्त अधिकारी इंद्रजीत कुमार सिंह, सामाजिक विज्ञान के संकाय अध्यक्ष प्रो दीपक कुमार व विभागाध्यक्ष डॉ दीपशिखा पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस वार्षिक समारोह में गृह विज्ञान विभाग के शिक्षकों व छात्राओं में काफी उत्साह और उमंग देखा गया. आयोजन में पहली बार छात्रों के साथ अभिभावकों की उपस्थित रही, जिसके कारण कार्यक्रम अद्भुत, शानदार और अविस्मरणीय रहा. विभिन्न पाठ्येतर क्रियाकलापों में प्रशंसनीय कार्य करने वाले विद्यार्थियों को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही ने अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. इनमें अंकित झा को सर्वाधिक अंक, प्रिया रंजन को सर्वाधिक उपस्थिति, शालिनी कुमारी को अनुशासित छात्रा, अर्चना आनंद को जेआरएफ उत्तीर्ण करने, पिंकी कुमारी को यूजीसी नेट क्वालीफाइ, सुकृति कुमारी को ग्रामीण बैंक में कैशियर पद पर नियुक्ति, श्वेता कुमारी को पुरातन छात्रा, ज्योति कुमारी व छोटी कुमारी को सर्वाधिक पुस्तकालय प्रयोग करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया.

वहीं, शोध छात्रा श्वेता कुमारी, अर्चना आनंद, पीजी की छात्रा अंकिता झा व विचित्रा कुमारी को डॉ रीता सिंह मेमोरियल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पांच हजार एक रुपये की राशि प्रदान कर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया. अभिभावक भी अपने बच्चों के पाठ्येतर क्रियाकलापों की उपलब्धियां देखकर काफी गदगद नजर आये. दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रशंसनीय योगदान देने वाले आशीष शंकर, सौरव कुमार, ईशान, हर्ष प्रखर, प्रिया सिंह, शिवकुमार, पायल कुमारी, काजल कुमारी, वैष्णवी कुमारी, अर्चना कुमारी व सुमित कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया. इसके अलावा गृह विज्ञान विभाग को संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकेतर कर्मचारियों में रीता कुमारी, माया कुमारी, मिला देवी, सुरेश प्रसाद यादव, पूजा कुमारी, आयुषी कुमारी, विनीता कुमारी, रूपा कुमारी, कैली देवी एवं पप्पू कुमार को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह काफी हर्ष पूर्ण अद्भुत और अविस्मरणीय रहा. संस्कार सृजन से जुड़े कलाकारों ने रावण-सीता संवाद का मंचन कर रामायण की याद दिला दी. कलाकारों में आशीष शंकर, सौरभ कुमार, प्रिया सिंह, शिवकुमार, ईशान शेखर ने भाव-भंगिमा की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने काफी प्रशंसा किया और तालियां बजायीं.

संसाधन का हवाला देकर रोना नहीं रोएं शिक्षक : कुलपति

अपने उद्बोधन में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही ने कहा कि आज मुझे गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित दुर्लभ आयोजनों को देखकर काफी प्रसन्नता हो रही है. यह विभाग पहले बंद होने के कगार पर था, लेकिन डॉ दीपशिखा पांडेय के विभागाध्यक्ष बनने के बाद नित नयी बुलंदियों को प्राप्त कर रहा है. आज गृह विज्ञान विभाग शोध, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र के लिए जाना जा रहा है. विद्यार्थियों को सृजनात्मक तरीके से नये प्रयोग कराये जा रहे हैं. उन्होंने शिक्षकों को नसीहत देते हुए कहा कि शिक्षक समर्पण और पूर्ण निष्ठा के साथ बच्चों को पढ़ाएं. विश्वविद्यालय में संसाधन की कोई कमी नहीं है. संसाधन का हवाला देकर रोना नहीं रोएं. कुछ न कुछ शैक्षणिक गतिविधियां करते रहें. बस जरूरत है समर्पण भाव से कार्य करें. हमारा सहयोग सदैव आपके साथ है. नये शिक्षकों के सहयोग से आज मगध विश्वविद्यालय शिखर पर पहुंच रहा है. सकारात्मक माहौल तैयार कर विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का काम करें. आप सभी शिक्षकों के सहयोग से ही विश्वविद्यालय जल्द ही नैक में ग्रेड ए का दर्जा प्राप्त करेगा.

रोजगार क्षेत्र में छात्राओं के लिए गृह विज्ञान विषय बेहतर विकल्प : आकृति कुमारी

जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने महिलाओं को रोजगार और कौशल विकास से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए अनेकों कार्यक्रम चला रखी है. प्रतियोगी छात्रों के लिए मुफ्त में स्टडी मेटेरियल और कौशल विकास के लिए टूल किट दिया जा रहा है. महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तो देश तरक्की की ओर बढ़ेगा. आज महिलाओं के समक्ष कई चुनौतियां हैं, लेकिन उन चुनौतियों में भी वे अवसर ढूंढ लेती हैं. उच्च शिक्षा एवं रोजगार क्षेत्र में छात्राओं के लिए गृह विज्ञान विषय बेहतर विकल्प है. छात्राएं अपने हुनर का प्रयोग कर ज्ञान के द्वारा हमेशा लक्ष्य की ओर अग्रसर रहे. कुलसचिव विनोद कुमार मंगलम ने कहा कि गृहविज्ञान की छात्राएं रोजगार के अवसर ढूंढ सकती हैं, बस इच्छा शक्ति के साथ कार्य करें. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें. इस अवसर पर गणित विभागाध्यक्ष प्रो सुनील सुमन, लीगल सेल के प्रो विकास मोहन सहाय, डॉ एकता वर्मा, डॉ वंदना कुमारी, डॉ कविता कुमारी, डॉ धर्मेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,अभिभावक व शोधार्थी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel