[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी: सिंघड़ा मठिया में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर किया

गया जी: सिंघड़ा मठिया में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर किया

0
गया जी: सिंघड़ा मठिया में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर किया
अस्पताल में भर्तीै घायल .

कोंच (गयाजी) से श्री निवास की रिपोर्ट
Gaya Ji : असलेमपुर पंचायत अंतर्गत सिंघड़ा मठिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घायल पक्ष के विकु कुमार ने आरोप लगाया कि उनके भाई विकास कुमार पर नीरज कुमार एवं अन्य लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच लेकर पहुंचे.

बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर

अस्पताल में डॉ. रविरंजन कुमार एवं डॉ. सुलक्षणा मिश्रा की देखरेख में घायल का प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया.

पुलिस मामले की जांच कर रही

घटना की सूचना मिलने पर एएसआई शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की.

थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है.

Also Read: बेलागंज में 5 कृषि ट्रांसफार्मरों से कॉयल और तेल की चोरी, धान की खेती पर मंडराया संकट, किसान परेशान

Previous article बंगाल: नदिया में सब्यसाची के करीबी के घर छापा, तृणमूल नेता के घर करोड़ों का सोना बरामद
Next article बिहारशरीफ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, नालंदा के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर मनाया गया बलिदान दिवस
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel