[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया दूसरे की जमीन का कागज दिखा मुझे बंगाली बताया जा रहा

दूसरे की जमीन का कागज दिखा मुझे बंगाली बताया जा रहा

0
दूसरे की जमीन का कागज दिखा मुझे बंगाली बताया जा रहा

गया. गलत जाति बताने के आरोप के बीच रविवार को मेयर गणेश पासवान ने अपनी ओर से कई सबूतों को सार्वजनिक करते हुए प्रेसवार्ता की. मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि उनके पहली बार पार्षद बनने के बाद ही उनके विरोधियों ने जाति को लेकर सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय महादलित आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करायी. सारी जांच के बाद डीएम की ओर से 15 फरवरी 2020 को अखबार में इश्तिहार भी दिया गया कि किसी को इनकी जाति पर आपत्ति है, तो अपनी शिकायत दर्ज कराएं. इसके बाद डीएम ने उनके पक्ष में फैसला देत हुए विरोधियों के आरोप काे खारिज कर दिया. इस रिपोर्ट में जांच के आधार पर उन्हें दुसाध जाति का बताया गया है. उन्होंने बताया कि इस बार मेयर का चुनाव डायरेक्ट जीतने के बाद एक बार फिर से इस मामले को उठाया गया. दूसरे की जमीन के कागजात को उनके परिवार का बताते हुए उन्हें बंगाली होने की बात कही गयी. जबकि, 1914 के खता प्लांट संख्या 6498 में उनके परिजनों को दुसाध जाति का बताया गया है. स्थानीय पुलिस पदाधिकारी ने की जांच मेयर ने कहा कि नियम के अनुसार मामले की जांच निगरानी को दी जानी चाहिए थी, लेकिन जांच सिटी डीएसपी, डेल्हा थानाध्यक्ष व एक एएसआइ की कमेटी बनाकर करायी गयी. उनके द्वारा भी पुलिस अधिकारी को सारा कागजात उपलब्ध करा दिया गया. लेकिन, दुर्भावना से प्रेरित होकर उनके कागजात पर कोई गौर नहीं किया गया. इस रिपोर्ट में उनके खिलाफ चुनाव लड़ चुके व्यक्ति के परिजनों से पुलिस पदाधिकारियों ने गवाही ली. इनका पता भी रिपोर्ट में गलत दर्शाया गया है. इतना ही नहीं आमस के एक व्यक्ति के आधार कार्ड में छेड़छाड़ करके गवाह बना दिया गया. इसकी जांच होनी चाहिए. इस पूरे मामले को कोर्ट में रख दिया गया है. अब यहां उनकी छवि खराब करने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है. कई पार्षद रहे मौजूद मेयर के पक्ष में कई पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि प्रेसवार्ता में मौजूद थे. इसमें सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, पार्षद संजय सिन्हा, गजेंद्र सिंह, राजेश प्रसाद यादव, मोहम्मद कलाम कुरैशी के अलावा कई महिला पार्षद के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसके अलावा जिस जमीन के कागजात के बदौलत मेयर को बंगाली बताया जा रहा है उस जमीन के मालिक भी प्रेसवार्ता में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel