[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया शेरघाटी के नए डीएसपी संदीप कुमार ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता

शेरघाटी के नए डीएसपी संदीप कुमार ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता

0
शेरघाटी के नए डीएसपी संदीप कुमार ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता
नए डीएसपी संदीप कुमार

Gaya News (नवीन कुमार मिश्रा): शेरघाटी-1 के नए डीएसपी के रूप में संदीप कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण कर अपना कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना और अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसना होगा. उन्होंने कहा कि आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा रहेगा.

मामलों का जल्द होगा निपटारा

नए डीएसपी ने कहा कि अनुसंधान व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मामलों का त्वरित निपटारा हो सके और पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी न हो. उन्होंने कहा कि आम लोग बिना किसी डर और संकोच के अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस तक पहुंचें, इसके लिए थानों की कार्यप्रणाली को भी अधिक संवेदनशील बनाया जाएगा.‌

रात में पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने का निर्देश

66 वीं बैच बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इससे पहले वे पटना में पदस्थापित थे. पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने क्षेत्र के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान में तेजी लाने, वारंटियों की धरपकड़ करने और रात में पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय रहेगी और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि करीब चार महीने से शेरघाटी-1 डीएसपी का पद रिक्त था और शेरघाटी-2 डीएसपी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे.

Also Read: बंटवारा नहीं होने पर भी जारी रहेगा सर्वे, एक्शन मोड में सरकार, 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

Previous article एनएसएस के युवाओं ने लिया आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन का प्रशिक्षण
Next article मलमास लगते ही थमा शादी-विवाह का दौर, बाजार में छायी विरानी
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel