[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया कांवरिये के वेश में पर्स चोरी के आरोप में युवक पकड़ाया

कांवरिये के वेश में पर्स चोरी के आरोप में युवक पकड़ाया

0
कांवरिये के वेश में पर्स चोरी के आरोप में युवक पकड़ाया

गया. आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात कांवरिये के वेश में महिला का पर्स व मोबाइल चोरी करनेवाले एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा के शिवांशु कुमार के रूप में की गयी है. इसके पास से महिला पर्स सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सावन मेला शुरू होते ही गया रेलवे स्टेशन से दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है. कांवरियों की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए गया रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर कांवरियों के वेश में आरपीएफ व रेल पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है. प्लेटफॉर्म पर तैनात जवानों ने उस युवक को महिला पर्स के साथ देखा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि यह पर्स चोरी का है. दूसरी तरफ रेल पुलिस की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए पांच चोरी के मोबाइल फोन को बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के साथ लोकल युवक भी चोरी करने में साथ देते हैं. फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel