[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से चलाया सर्च अभियान

पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से चलाया सर्च अभियान

0
पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप  से चलाया सर्च अभियान

चुनाव से पहले सख्त हुई सुरक्षा व्यवस्था फोटो-मैगरा बाजार वाहन की जांच करते सुरक्षा कर्मी. प्रतिनिधि, डुमरिया डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की समय जैसे ही नजदीक आ रही है, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. इसी कड़ी में सेवरा 47वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट अवधेश कुमार के आदेशानुसार जी/47वीं बटालियन सीआरपीएफ सेवरा गया जी के कंपनी कमांडर साजन कुमार व मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारी व जवानों ने संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन व सर्च अभियान चलाया. यह सर्च अभियान थाना क्षेत्र के मैगरा, नारायणपुर चोन्हा, रामपुर व भुइयांडीह सहित थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव व जंगली क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने छोटी वाहनों, दोपहिया वाहनों की सघन जांच की. मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है. पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने थाना के पोषक क्षेत्र ,जंगली और पहाड़ी इलाकों में एरिया डोमिनेशन व सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुल पुलिया के अलावा कार, बाइक, स्कॉर्पियो, बोलेरो सहित सभी छोटे वाहनों की सघन जांच की गई. वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए यह कार्रवाई सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही है. वहीं, नक्सली गतिविधि के साथ-साथ रुपये, मादक पदार्थ, शराब की खेप और अवैध हथियारों की आवाजाही पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों की तैनाती से जांच और भी सख्त व व्यवस्थित हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel