[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गुरारू में अनियंत्रित होकर भूसा से भरा ओवरलोड पिकअप पलटा

गुरारू में अनियंत्रित होकर भूसा से भरा ओवरलोड पिकअप पलटा

0
गुरारू में अनियंत्रित होकर भूसा से भरा ओवरलोड पिकअप पलटा

गुरारू.

गुरारू रेलवे क्रॉसिंग स्टेट हाइवे 69 बगडीहा मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात को अहियापुर की ओर से गुरारू जा रहा भूसा से ओवरलोडेड पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. वाहन पलटने से बड़ा हादसा होने से टल गया. बताया जा रहा है कि उक्त पिकअप पर ओवरलोडेड भूसा भरा हुआ था. इस दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया. गनीमत रही कि कोई उक्त वाहन की चपेट में नहीं आया. मालूम हो अहियापुर गुरारू स्टेट हाइवे 69 रेलवे क्रॉसिंग का सड़क काफी जर्जर बना हुआ है. उक्त जर्जर सड़क पर प्रत्येक दिन गाड़ियों के पलटने और लोगों के घायल होने की घटना होती रहती है. जदयू नेता शंभु सिंह इस समस्या को जिलाधिकारी से अवगत करा चुके हैं. बता दें कि टिकारी एसडीओ सुजीत कुमार ने गुरुवार को शाम को ही इस सड़क का निरीक्षण किया. इस पर विभागीय पदाधिकारियों ने तीन से चार दिनों के अंदर काम शुरू करने का आश्वासन भी दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel