[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया मतदानकर्मियों के प्रस्थान के लिए सुगम मार्ग चिह्नित करें -प्रेक्षक

मतदानकर्मियों के प्रस्थान के लिए सुगम मार्ग चिह्नित करें -प्रेक्षक

0
मतदानकर्मियों के प्रस्थान के लिए सुगम मार्ग चिह्नित करें -प्रेक्षक

प्रेक्षकों और डीएम ने मतगणना केंद्र व डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण

निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़, चुनाव आयोग की गाइडलाइन का हो पालन

मुख्य संवाददाता, गया जी. जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की तैयारी जिला प्रशासन स्तर पर निरंतर जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस प्रेक्षक और बाराचट्टी, गुरुआ, शेरघाटी, गया टाउन, बोधगया, इमामगंज विधानसभा के नामित प्रेक्षकों के साथ डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने गया कॉलेज में बनाये जाने वलो गुरुआ विधानसभा, गया टाउन, टिकारी, बेला, अतरी, एवं वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. इसके पश्चात बाजार समिति में बनाये जाने वाले शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी व बोधगया विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. इसके पश्चात गया कॉलेज में ही स्थापित वजीरगंज, बेला, गया टाउन विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर व मगध विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बोधगया विधानसभा व बाराचट्टी विधानसभा के लिए इवीएम डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रेक्षकों ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है. इससे जुड़े प्रत्येक कार्य और व्यवस्था में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन छोटे से बड़े सभी अधिकारी व कर्मियों को करना है. उन्होंने कहा कि ब्रजगृह, मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर चुनावी प्रक्रिया के संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है. अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी.

मतगणना केंद्रों पर तैयारियों का लिया जायजा

गया कॉलेज व बाजार समिति का भ्रमण कर प्रेक्षकों ने प्रस्तावित मतगणना केंद्र की समस्त तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र के निर्माण और व्यवस्थाओं में समयबद्धता, पारदर्शिता व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना स्थल पर विद्युत, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन यंत्र व सीसीटीवी कैमरे की पर्याप्त और व्यवस्थित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाये. मतगणना कक्ष में बैरिकेडिंग एवं प्रवेश की समुचित व्यवस्था हो, ताकि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहे. स्ट्रांग रूम में इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी की तैनाती हो. सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था हो. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कक्ष तथा प्रेक्षक कक्ष की समुचित व्यवस्था हो. उन्होंने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर आवश्यकतानुसार सभी निर्माण कार्य और व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें.

डिस्पैच सेंटरों की स्थिति का लिया जायजा

प्रेक्षकों ने भ्रमण कर आगामी मतदान के लिए प्रस्तावित डिस्पैच सेंटर की तैयारियों की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्था समयबद्ध रूप से मानक के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिये. प्रेक्षकों ने स्पष्ट किया कि डिस्पैच सेंटर पर आयोग के निर्देश के अनुरूप सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाये. उन्होंने निर्देश दिया कि मतदानकर्मियों तथा सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो. मतदानकर्मियों के प्रस्थान के लिए सुगम मार्ग चिह्नित हो तथा कतारबद्ध प्रस्थान के लिए रूट चार्ट एवं साइन बोर्ड लगाये जाये. डिस्पैच सेंटर पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय प प्राथमिक उपचार की समुचित सुविधा हो. मतदानकर्मियों के बैठने के लिए उपयुक्त एवं पर्याप्त स्थान निर्धारित रहे. आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए चिकित्सा दल सतत उपलब्ध रहे. डिस्पैच सेंटर पर चाक-चौबंद सुरक्षा रहे.

पूरी सतर्कता व पारदर्शिता के साथ करें तैयारी

डीएम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया लोकतंत्र का महापर्व है. प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने में अपनी भूमिका सक्रियता से निभाएं. उन्होंने कहा कि चाहे मतगणना केंद्र हो या डिस्पैच सेंटर, दोनों ही चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता से सीधे जुड़े हैं. इसीलिए, प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, अनुशासन व जिम्मेदारी का निर्वहन आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel