गया. एनडीए के सभी दल एकजुट हैं. चुनाव को उत्साह मानकर संपन्न कराने को लेकर सभी ने संकल्प लिया है. शहर के आइएमए हॉल के बगल में केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान उक्त बातें एनडीए के प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कही. उन्होंने कहा कि यहां से पूरे जिले में जगह-जगह बनाये गये चुनाव कार्यालय काे नियंत्रण किया जायेगा. हर दिन यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जायेगी. श्री मांझी ने कहा कि यूपी में मुख्तार अंसारी की मौत पर तरह-तरह की बात कही जा रही. केंद्र व राज्य सरकार की एजेंसी हर कुछ पर नजर रखे हुए है. इसमें जांच कर कोई निर्णय दोनों सरकार लेगी. इस दौरान मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक डॉ अनिल कुमार, ज्योति मांझी, पूर्व सांसद हरि मांझी, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, जदयू के जिला महानगर अध्यक्ष राजू वर्णवाल, भाजपा के क्षितिज मोहन सिंह, सहकारिता मंत्री की पत्नी प्रभावती देवी, हरेराम, अनिल स्वामी, हम के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, हम के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पांडेय, प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी, भाजपा नेता संतोष ठाकुर, संतोष सिंह, सुनील कुमार बंबइया, संजय रविदास, राधेश्याम प्रसाद आदि मौजूद थे.