[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बदमशों ने किया युवक पर हमला

बदमशों ने किया युवक पर हमला

0
बदमशों ने किया युवक पर हमला

गया. नगर प्रखंड के मनरेगा मेट में कार्यरत पूनम देवी के पति पर बादमशों ने जानलेवा हमला किया. पुलिस का स्पाई बताकर अपराधियों ने रॉड से हमला किया. बताया जाता है कि अपराधियों ने पुलिस का स्पाई बता कर मनरेगा में कार्यरत महिला पूनम देवी के पति सोखेंद्र यादव पर जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित युवक सोखेंद्र यादव के द्वारा चंदौती थाना में दो लोगों पर नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. मामला चंदौती थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात घुठिया बाइपास रोड के पास का है. पीड़ित सोखेंद्र यादव ने बताया कि मेरी पत्नी पूनम देवी नगर प्रखंड चंदौती ब्लॉक में मनरेगा मेट में कार्यरत हैं और सड़क किनारे पौधे लगाने का काम चल रहा है. मेडिकल के पहाड़पुर के पास काफी संख्या में पौधे मंगाये गये थे. उसे उतारने के बाद हम वापस अपने घर दूर्वे जा रहे थे, तभी घुठिया बाइपास के पास पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने रुकवाया और पुलिस का मुखबीर बताकर मारपीट करने लगे और पीछे से रॉड से हमला कर दिया. पीड़ित सुखेंद्र यादव ने बताया कि घटना के बाद वह बेहोश हो गये. वहीं रास्ते में एक जान पहचान के लोगों ने हमें वहां से उठाकर शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Gaya News : यहां गया से जुड़ी हर खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel