[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया Gaya News : नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपित सहित दो गिरफ्तार

Gaya News : नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपित सहित दो गिरफ्तार

0
Gaya News : नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपित सहित दो गिरफ्तार

इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मुख्य आरोपित सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ ही घंटों में दो आरोपितों की गिरफ्तारी करने में कामयाबी हासिल की है. डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई है. इस घटना में चार लोग शामिल थे. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के सिद्धपुर गांव के रहनेवाले मुकेश कुमार यादव व इसके चचेरे भाई (नाबालिग) को गिरफ्तार किया गया है. शेष दो आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. उन्होंने बताया कि युवती को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर नमूने एकत्र किये हैं. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित के परिजनों ने चार लोगों को आरोपित बनाया है. एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी में अपर थानाध्यक्ष रास बिहारी प्रसाद, एसआइ चंदन कुमार, आकाश कुमार ने अहम भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel