[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी दौरे पर पत्नी के साथ पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, जदयू छोड़कर रालोमो में आए नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

गया जी दौरे पर पत्नी के साथ पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, जदयू छोड़कर रालोमो में आए नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

0
गया जी दौरे पर पत्नी के साथ पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, जदयू छोड़कर रालोमो में आए नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पत्नी के साथ गया जी पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश

गया जी से रोशन कुमार की रिपोर्ट
Minister Deepak Prakash visit Gaya ji:
गया जी शहर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मौजूदगी में राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला. जदयू के डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) का दामन थाम लिया. इस मौके पर उन्हें डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई.

अचानक गया जी क्यों पहुंचे थे मंत्री दीपक प्रकाश?

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बुधवार देर रात अपनी पत्नी साक्षी मिश्रा के साथ गया शहर पहुंचे. वह अतरी विधायक रोमित कुमार द्वारा आयोजित एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. मंत्री के आगमन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

इनको मिली डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान जदयू के डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने जनता दल यूनाइटेड छोड़कर राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर मंत्री दीपक प्रकाश ने उन्हें पार्टी का प्रमाणपत्र सौंपते हुए डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी.

रालोमो नेताओं ने क्या कहा?

रालोमो के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने कहा कि मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार संगठन विस्तार की दिशा में काम कर रही है और नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी.

सुजीत वर्मा ने नई जिम्मेदारी पर क्या प्रतिक्रिया दी?

रालोमो में शामिल होने के बाद सुजीत वर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि डुमरिया प्रखंड में संगठन को मजबूत करना और आम लोगों की समस्याओं को उठाना उनकी प्राथमिकता होगी.

कार्यक्रम में कौन-कौन नेता रहे मौजूद?

कार्यक्रम में रालोमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, जिलाध्यक्ष राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा, युवा प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव, युवा जिलाध्यक्ष आकाश दयाल, मानपुर प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, बोधगया प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

आगे क्या होगा?

रालोमो की ओर से डुमरिया प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है. वहीं, सुजीत वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की चुनौती होगी.

Also Read: गया जंक्शन पर सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर भारी भीड़, स्टेशन पर अलर्ट मोड में दिखी पुलिस

Previous article पुराने घरों के बीच में क्यों होता था आंगन? वजह जानकर कहेंगे- हमारे पूर्वज कितने समझदार थे
Next article मुंगेर में 20 दिनों से वंशावली के लिए भटक रहा दिव्यांग, जनकल्याण शिविर से भी नहीं मिला समाधान
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel