[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जंक्शन पर मेगा ब्लॉक फिलहाल टला

गया जंक्शन पर मेगा ब्लॉक फिलहाल टला

0
गया जंक्शन पर मेगा ब्लॉक फिलहाल टला
मौसम का सांकेति

प्लेटफॉर्म दो और तीन से ट्रेनों का परिचालन जारी संवाददाता, गया जी. गया जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए रेलवे की ओर से बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसी क्रम में 27 जनवरी से दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर 45 दिनों के लिए पूर्ण मेगा ब्लाॅक लेने की योजना थी. लेकिन, अब मेगा ब्लॉक टल गया है. हालांकि, अब तक रेलवे की ओर से पूर्ण मेगा ब्लाॅक लेने का औपचारिक निर्देश जारी नहीं किया गया है. सहायक मंडल (निर्माण) सुधीर शर्मा ने बताया कि गया जंक्शन के पुनर्विकास का कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से फिलहाल प्लेटफाॅर्म संख्या दो और तीन पर दो-दो घंटे का आंशिक ब्लाॅक लेकर छोटे-छोटे कार्य कराये जा रहे हैं. इन कार्यों में प्लेटफाॅर्म पर लगे शेड को खोलना, पंखे हटाना, फूड स्टाॅल को हटाना सहित अन्य प्रारंभिक कार्य शामिल हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल इन दोनों प्लेटफार्मों से ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है. रेलवे की ओर से जल्द ही पूर्ण मेगा ब्लाॅक के लिए निर्देश मिलने की संभावना है. निर्देश जारी होने के बाद प्लेटफाॅर्म संख्या दो और तीन पर आने-जाने वाली ट्रेनों का परिचालन अन्य प्लेटफार्मों से कराया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel