[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया Gaya News: गया जंक्शन से चलने वाले कई ट्रेनें इस कारण रद्द, कई ट्रेनों का रूट भी बदला

Gaya News: गया जंक्शन से चलने वाले कई ट्रेनें इस कारण रद्द, कई ट्रेनों का रूट भी बदला

0
Gaya News: गया जंक्शन से चलने वाले कई ट्रेनें इस कारण रद्द, कई ट्रेनों का रूट भी बदला
Indian Railway Canceled Train

Gaya News: गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर मेगा ब्लॉक किया गया है. इसके लिए कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है, तो कई ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तन कर किया जा रहा है. गया-डीडीयू मंडल के भभुआ रोड स्टेशन से गुजरने वाली पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी गया के बजाय अब आरा होकर पटना जायेगी. इसके साथ ही वाराणसी से राजगीर को जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस अब भभुआ रोड के बजाय पीडीडीयू- बक्सर-पटना से होकर राजगीर को जायेगी, जिससे यात्रियों को पांच मार्च तक परेशानी झेलनी पड़ेगी.

इन ट्रेनों का रूट बदला

पटना- भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में अस्थायी रूप से परिवर्तन किया गया है, जिसमें 21 जनवरी से छह मार्च 2025 तक पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पटना-आरा-पीरो-सासाराम जंक्शन स्टेशन होते हुए चलेगी. इसके साथ ही 21 जनवरी से छह मार्च 2025 तक भभुआ रोड स्टेशन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13244 भभुआ रोड पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सासाराम पीरो-आरा होते पटना पहुंचेगी.

मार्ग में परिवर्तन होने के कारण यह ट्रेन पुनपुन, पोठही, नदवां, तारेगना, नदौल, जहानाबाद, टेहटा, मखदुमपुर गया, बेला, गया जंक्शन, काष्ठा, परैया, गुरारू, इस्माइलपुर, रफीगंज, जाखिम, बघोई कुसा, फेसर, अनुग्रह नारायण रोड, सोननगर और डेहरी ऑन सोन स्टेशन नहीं जायेगी. बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन 20 जनवरी से पांच मार्च तक राजगीर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पटना- बक्सर-पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए चलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

20 जनवरी से पांच मार्च तक वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी- राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर होते पटना पहुंचेगी. मार्ग में परिवर्तन होने के कारण यह ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, बेला, गया, गुरारू, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑनसौन, सासाराम, कुदरा, भभुआ रोड, दुर्गावती और कर्मनाशा स्टेशन नहीं जायेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 11 जिलों में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Previous article झारखंड में बराज का निरीक्षण करने पहुंचे वित्त मंत्री, मधुमक्खियों ने कर दिया हमला
Next article Saif Ali Khan के हमलावर का बांग्लादेशी कनेक्शन, पुलिस को मिले सबूत, आरोपी के पिता बोले- कानूनी दस्तावेज…
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel