[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया जिले में खुलेंगे कई नये उपडाकघर

जिले में खुलेंगे कई नये उपडाकघर

0
जिले में खुलेंगे कई नये उपडाकघर

डाक महामेला सह सम्मान समारोह में 55 डाककर्मी किये गये सम्मानित

सम्मान पाकर डाककर्मियों का बढ़ा आत्मविश्वास

संवाददाता, गया जी. शहर के हरिदास सेमिनरी के सभागार में गुरुवार को डाक विभाग ने डाक महामेला सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना, डाक सेवाओं को और सशक्त बनाना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन करना रहा. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार परिमंडल, पटना डाक विभाग के निदेशक पवन कुमार व प्रवर डाक अधीक्षक अंशुमान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान डाक विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमंडल के कुल 55 डाककर्मियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें निदेशक पवन कुमार ने कहा कि कार्य केवल लक्ष्य पूरा के लिए नहीं, बल्कि उत्साह व खुशी के साथ करना चाहिए. उन्होंने डाक कर्मचारियों से ईमानदारी व समर्पण के साथ जनता को बेहतर सेवा देने का आह्वान किया. प्रवर डाक अधीक्षक अंशुमान ने कहा कि हम जनता को बेहतर सेवा देने के भाव से काम करेंगे, तो सफलता स्वतः हमारे कदम चूमेगी. उन्होंने डाककर्मियों से अपील की कि वे डाक विभाग की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें. समारोह में उप डाक अधीक्षक किशोर कुमार, रेल डाक अधीक्षक अरविंद कुमार केसरी, सहायक डाक अधीक्षक अनिल कुमार, डाक निरीक्षक गौरव कुमार, पिंटू कुमार, शशिकांत कुमार, डाक सहायक सविकाश कुमार, गौतम कुमार, पंकज कुमार, महेश्वर प्रसाद, स्टेनो अमित कुमार, उप डाकपाल प्रवीण कुमार, डॉ प्रमोद कुमार वर्मा, सानवी सोनम, वर्षा कुमारी, रश्मि कुमारी, रागिनी कुमारी, माधुरी कुमारी सहित कई डाककर्मी उपस्थित रहे.

स्पेशल टीम का गठन

डाक विभाग की सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल टीम बनायी गयी है. यह टीम शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सक्रिय रूप से काम करेगी. डाक ग्रामीण सेवाओं को लेकर भी कई निर्देश दिये गये हैं. ताकि, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बचत खाता, बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, आधार, पार्सल और अन्य डाक सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके. स्वागत भाषण शेरघाटी के डाक निरीक्षक दीपक कुमार ने दिया.

उपडाकघर के लिए जमीन चिह्नित

मुख्य अतिथि बिहार परिमंडल, पटना डाक विभाग के निदेशक पवन कुमार ने कहा कि गया जिले के खिजरसराय सहित कई जगहों पर नये उपडाकघर खोले जायेंगे. इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गयी है. आवंटन होने के बाद उप डाकघर का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा. नये उप डाकघरों के खुलने से ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में डाक सेवाओं का विस्तार होगा और लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. उन्होंने बताया कि डाक विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी क्षेत्र डाक सेवाओं से वंचित नहीं रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel