[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया व बोधगया में राहगीरों से चेन व मोबाइल फोन झपटने वाला पकड़ाया

गया व बोधगया में राहगीरों से चेन व मोबाइल फोन झपटने वाला पकड़ाया

0
गया व बोधगया में राहगीरों से चेन व मोबाइल फोन झपटने वाला पकड़ाया

बोधगया. बोधगया व गया शहर में कई राहगीरों से मोबाइल फोन व चेन झपटने के आरोपित को बोधगया पुलिस ने पकड़ लिया है. अपराध को अंजाम देने वाला नाबालिग है व पूर्व के मामले में वह बाल सुधार गृह भी भेजा जा चुका है. लेकिन, वह बाहर आने के बाद फिर से घटनाओं को अंजाम देने में जुट गया. इसी क्रम में वह 22 अप्रैल को जगन्नाथ मंदिर से वापस लौटने के क्रम में बोधगया सीएचसी के पास एक महिला की गले से सोने का चेन झपट कर फरार हो गया था. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान को लेकर पुलिस ने फुटेज जारी किया था. लोगों ने मदद की व उसकी पहचान कर पुलिस को सूचित किया. इसके बाद पुलिस ने उसे लूट के वक्त प्रयुक्त बाइक प कपड़े के साथ दबोच लिया. एसएसपी ने बताया कि उसने खुद से किये गये कई अपराधों में संलिप्तता की जानकारी दी है. इस मामले में बोधगया, रामपुर, सिविल लाइंस व कोतवाली थाने में कुल आठ मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया व उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया. 24 सितंबर 2022 को ऑटो सवार एक लड़की से मोबाइल की छिनतई के बाद बोधगया पुलिस ने पकड़ा. इसके बाद बाल सुधार गृह से वापस बाहर आने के बाद 16 अप्रैल 2024 को कोतवाली थाना क्षेत्र में महावीर मंदिर के पास से एक महिला का मंगलसूत्र झपट लिया. इसके बाद 22 अप्रैल को बोधगया में महिला से चेन झपट लिया. दो मई को माॅडर्न स्टूडियो के पास स्कूटी सवार महिला से चेन झपट लिया. पांच मई को चंदौती मोड़ के पास एक व्यक्ति के गले से चेन झपट लिया व इसी दिन आशा सिंह मोड़ के पास भी एक महिला का चेन गले से झपट लिया. इससे पहले चार मई को एक व्यक्ति के गले से चेल झपट कर फरार हो गया. अंतत: बोधगया डीएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया व उसके सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक कर उसे पकड़ने में सफलता पायी. बहरहाल, पूर्व में बाल सुधार गृह का हवा खाने के बाद भी वह बाहर आने पर कांडों को और तीव्र गति से अंजाम देने में जुट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel