[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

0
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गुरुआ थाने की पुलिस ने शनिवार की रात घटना के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात मुख्य आरोपित राजा कुमार को गिरफ्तार किया है. कई बिंदुओं पर पूछताछ के बाद रविवार को मेडिकल जांच के लिए एएनएमएमसीएच भेजा गया है. इसके अलावा इस मामले में संलिप्त अन्य युवकों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उधर, पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. सोमवार को धारा 164 का बयान कराने के बाद मामला स्पष्ट होगा. ज्ञात हो कि शुक्रवार की देर शाम नाबालिग युवती के साथ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था. इस मामले में पीड़िता के बयान पर छह युवकों के विरुद्ध गुरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बाद से पुलिस विभाग के अधिकारी मामले के उद्भेदन में जुटे हुए हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel