[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया भगवान चित्रगुप्त की निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा

भगवान चित्रगुप्त की निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा

0
भगवान चित्रगुप्त की निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा

गया न्यूज : बैठक में लिया गया निर्णय

गया़ भ

गवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा को सफल बनाने व नयी गोदाम में बिरादरी भोज के साथ चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. तीन नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा मनाने को लेकर तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में शहर के नयी गोदाम अंदर स्थित श्री चित्रगुप्त पूजा कार्यकारिणी समिति कला संगम के बैनर तले चित्रांशों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व डिप्टी मेयर सह समिति के अध्यक्ष अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने की. बैठक में इस बार भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा भव्य प्रतिमा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ चार नवंबर को प्रतिमा विसर्जन में भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए भी चर्चा की गयी. बताया कि इस बार भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा में काफी संख्या में चित्रांश एकजुट होकर शामिल होंगे. समिति के अध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि नयी गोदाम पहसी रोड स्थित 1901 से भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा कार्यकारिणी समिति कला संगम बैनर तले कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित हो रही है. मौके पर अखिलेशर प्रसाद, संजू श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजू सिन्हा, सुशील सिन्हा, उमा शंकर कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, अनिकेत सिन्हा, रूपेश सिन्हा, सानू श्रीवास्तव, संजय कुमार सिन्हा, सुमन सिन्हा, नीरज सिन्हा व अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel